{"_id":"5b845c9f42c792466e6ee946","slug":"153540110911-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट के मामले में मवाना के युवक से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूट के मामले में मवाना के युवक से पूछताछ
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। रिलायंस पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में सोमवार को सीओ ने मवाना निवासी एक युवक से पूछताछ की। इससे पहले रविवार रात को क्राइम ब्रांच पेट्रोल पंप पर पहुंची और कर्मचारियों से दोबारा घटना की जानकारी ली।
बताते चलें कि प्रीतनगर निवासी गजेंद्र के मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर बीती बुधवार देर रात पांच बदमाशों ने गार्ड नाहर सिंह को घायल कर बंदूक व 65 हजार की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कार की जानकारी पाकर दिल्ली में दबिश दी थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। रविवार देर रात क्राइम ब्रांच दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंची और कर्मचारियों से एक-एक कर घटना की जानकारी ली। क्राइम ब्रांच ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। वहीं, सोमवार को सीओ यूएन मिश्रा ने नगर निवासी एक युवक से अपने कार्यालय में पूछताछ की। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।