फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुबह को फुहारों से बदला मौसम, दोपहर बाद फिर खिली धूप

सुबह को फुहारों से बदला मौसम, दोपहर बाद फिर खिली धूप

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सुबह को फुहारों से बदला मौसम, दोपहर बाद फिर खिली धूप
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार तड़के से ही आसमान पर बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। वहीं दिन निकलते ही हुई रिमझिम से पारा गिर गया और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर तक आसमान पर बादल रहे, लेकिन दोपहर में निकली तेज धूप से फिर से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले तीन दिन तक मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed