{"_id":"5b845c8f42c792464f4972db","slug":"153540109219-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में दो महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में दो महिला घायल
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कांवड़ मार्ग पर नानू गंगनहर पुलिस के समीप हुए हादसे में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। वहीं, एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ग्राम बटजेवरा निवासी सोनू बाइक पर आरती पत्नी देवेंद्र एवं सावित्री पत्नी ओमवीर को बैठाकर सोमवार दोपहर में मेरठ-करनाल हाईवे से होते हुए सरधना की तरफ को आ रहा था। कांवड़ मार्ग पर नानू पुल के समीप पीछे से आ रही डस्टर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सावित्री को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उसकी मौत हो गई। वहीं, देवेंद्र ने थाने में डस्टर गाड़ी के चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।