फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीआरपीएफ के जवान को अंतिम विदाई ।

सीआरपीएफ के जवान को अंतिम विदाई ।

Tue, 28 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान को अंतिम विदाई ।
बौंद्रा। किठौर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी सीआरपीएफ जवान की शनिवार को लखनऊ में गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका पार्थिव शरीर सोमवार को यहां पहुंचा। सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने सलामी दी। उसके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम मवाना अरविंद कुमार, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी अरविंद (44) पुत्र महेंद्र की लखनऊ में तैनाती थी। उसका शव पहुंचते ही पत्नी बदहवास हो गई। उसके पुत्र मनीष एवं पुत्री तुन हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। जवान अरविंद कुमार का अंतिम संस्कार गांव के बाहर स्थित खेत में किया। उसे पुत्र मनीष ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. मनोज अधाना, पूर्व प्रधान, नौफिल हसन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीप्रधान, हरवीर सिंह, राकेश कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सलामी के बाद पहुंचे एसडीएम मवाना
जवान के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि के बाद एसडीएम मवाना अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
सीबीआई से जांच कराने की मांग
जवान अरविंद के भाई सतेंद्र ने इस मामले कि जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ अधिकारी खुदकुशी बता रहे हैं।
सीआरपीएफ के अधिकारियों से मिलकर बेटा रो-रोकर कह रहा था कि अब पापा कभी नहीं आएंगे। जिस पर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
मेस को लेकर हत्या तो नहीं
जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार 13 सिंतबर 2016 को लखनऊ गया था। उसे कुछ दिन पूर्व दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने पर दंडित किया गया था। इसके अतिरिक्त मेस को काफी घाटा हो रहा था। इसकी जांच चल रही। इसके चलते भी वह तनाव में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारद कमांडर की थी रायफल
जर्मन सिंह इंस्पेक्टर सीआरपीएफ ने बताया कि जिस एके47 रायफल से गोलियां चली थीं। वह गारद रूम के कमांडर अनिल कुमार की थी। वह रायफल गारद रूम में रखकर लघुशंका करने गया था। हालांकि अनिल कुमार को रायफल नहीं रखनी चाहिए थी। उसे अपनी रायफल किसी अन्य जवान के सुपुर्द करके लघुशंका के लिए जाना चाहिए था।

सलामी देने वाले जवान
जर्मन सिंह इंस्पेक्टर, सनी सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमदत्त, गौरव कुमार, आरएफ, अजय शर्मा आरएफ, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश, दारोगा, रामवीर सिंह आदि ने जवान को सलामी दी ।
मुख्य बातें
लखनऊ में गोली लगने से संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत
जवानों ने अपने साथी को सलामी देकर अंतिम विदाई दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed