{"_id":"5b830df742c792466a5060b6","slug":"153531543617-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पसवाडा मे हुए प्रधान पद के उपचुनाव मे अपने अपने प्रत्याशी को जीतने मे लगे है समर्थक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पसवाडा मे हुए प्रधान पद के उपचुनाव मे अपने अपने प्रत्याशी को जीतने मे लगे है समर्थक।
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में ग्राम प्रधान का उपचुनाव होने के बाद पांचों प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटी में बंद हो जाने के बाद गांव के चौराहे, दुकानों एवं चौपालों पर चर्चा शुरू हो गई है। प्रत्येक प्रत्याशी के समर्थक गुणा-भाग करके जीत पक्की होने के दावे कर रहे हैं। 28 अगस्त को मतगणना के बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी।
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में प्रधान पद का चुनाव हो जाने के बाद प्रधान प्रत्याशी रीना मलिक, दीपक मलिक, चंद्रपाल, कपिल कुमार एवं कांता देवी का भविष्य मतपेटी में बंद है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत पक्की बता रहे हैं। समर्थक भी गुणा भाग करने में जुटे हैं। 28 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी। वहीं, मतदान होने के बाद मतपेटियां ब्लॉक माछरा में बने स्ट्रांग रूम में रखी हैं। बाहर से कमरे सील कर दिए गए हैं। मतपेटियों की सुरक्षा पुलिस कर रही है। चुनाव अधिकारी प्रेमकुमार व एडीओ पंचायत अमित कुमार ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया है।