{"_id":"5b830df542c792593176cd8e","slug":"153531543417-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस वाक में भारत के लिए सोना लेकर लौटेंगे : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस वाक में भारत के लिए सोना लेकर लौटेंगे : सुरेंद्र
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में आगे होने वाली रेस वॉक प्रतियोगिता के लिए भारत के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारत की ओर से दो खिलाड़ी शनिवार को जकार्ता के लिए रवाना हो गए, जबकि उनके कोच प्रतियोगिता से एक दिन पहले रवाना होंगे।
मवाना तहसील के अकबरपुर गढ़ी गांव निवासी सुरेंद्र मावी पुत्र महकार सिंह सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत हैं। वह इस समय भारतीय रेस वाक टीम के मुख्य कोच हैं। सूबेदार व कोच सुरेंद्र मावी ने अमर उजाला से फोन पर बताया कि लगभग दो माह पहले चाइना में हुए वर्ल्ड कप में भारत की टीम ने पांचवा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि भारत की ओर से सूबेदार संदीप कुमार व हवलदार इरफान ने हिस्सा लिया था। आगे बताया कि इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में भी भारत की ओर से ये दोनों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 29 व 30 अगस्त को आयोजित होनी है। जिसके लिए शनिवार को दोनों खिलाड़ी रवाना हो गए और अभ्यास में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतियोगिता से एक दिन पहले जकार्ता के लिए रवाना होंगे। कोच सुरेंद्र मावी का कहना है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है और उनका लक्ष्य भारत के लिए सोना लाना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनका पूरा ध्यान 2020 में टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटना है।
खिलाड़ियों का परिचय
सूबेदार संदीप कुमार 50 किमी में ओलंपिक खेल चुके हैं। वह हरियाणा के सुरेति जाखल जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। संदीप के नाम नेशनल का रिकार्ड दर्ज है।
विज्ञापन
हवलदार इरफान केटी 20 किमी में ओलंपिक खेल चुके हैं। इरफान केरल के जिला मल्लापुरम के छोटे से गांव पल्लियाल के रहने वाले हैं