फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खोड़दयालपुर और पसवाड़ा में शांतिपूर्वक मतदान

खोड़दयालपुर और पसवाड़ा में शांतिपूर्वक मतदान

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खोड़दयालपुर और पसवाड़ा में शांतिपूर्वक मतदान
सरूरपुर/हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़/माछरा। ब्लॉक के जसड़ सुलतान नगर गांव में शनिवार को प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान बनाए मतदान स्थल के पांच बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। जिसमें लगभग 78.09 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

जसड़ सुलताननगर में लगभग एक माह पूर्व ग्राम प्रधान परवीन बेगम का बीमारी के चलते निधन हो गया था। पंचायत उपचुनाव के चलते ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान कराया गया। ग्राम प्रधान पद के लिए महिला सीट आरक्षित होने के कारण चार प्रत्याशी मुख्य रूप से चुनाव मैदान में थीं। जिसके बाद शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए केंद्र पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुुरू हुआ। दस बजे तक वोट डालने के लिए लाइन लग रही। इसके चलते सुबह दस बजे तक लगभग 36 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसके बाद दोपहर एक बजे तक 64 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों एवं प्रत्याशियों ने एक-एक वोट की कीमत समझी। बीमार एवं बुजुर्गों को चारपाई पर डालकर तक लाया गया। वहीं, गांवों में फर्जी मतदान एवं नाबालिग वोटरों के विरोध के साथ चुनाव संपन्न हुआ। पंचायत उप चुनाव के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। एक-एक वोट के लिए प्रत्याशी आपस में उलझते देखे गये। छिटपुट झड़प को छोड़कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चलता रहा। शाम पांच बजे तक कुल 78.09 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान बनाए चार बूथों पर गांव के लगभग 4670 में पांच बजे तक 3647 वोट डाले गए। इस तरह कुल प्रतिशत 78.09 रहा। एक बूथ पर रिकॉर्ड़ 97 प्रतिशत वोट पड़ने की सूचना है। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार व सीओ संतोष कुमार ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। गांव में चली आ रही चुनावी सरगर्मी को विराम मिल गया। इसके चलते क्षेत्र के उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के खोड़दयालपुर गांव में प्रधान पद का उपचुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। यहां सायं पांच बजे तक 75.46 फीसदी मतदान हुआ। तहसीलदार मवाना अशोक गुप्ता ने बताया कि चुनाव के पश्चात मतपेटियों को विकास खंड कार्यालय में बनाए स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। बीती 18 मई को खोड़दयालपुर गांव के प्रधान अर्जुन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से यह पद रिक्त था। यहां शनिवार को उक्त पद के लिए उपचुनाव संपन्न हुआ। जिसमें मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। एआरओ नरेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि भारी पुलिस की मौजूदगी में प्रात: सात बजे चुनाव प्रारंभ हुआ और सायं पांच बजे संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान अर्जुन के पिता विक्रम एवं संजीव कुमार चुनाव मैदान में हैं। यहां शाम पांच बजे तक कुल 1541 मतदाताओं में से 1163 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 75.46 फीसदी मतदान हुआ। अब दोनों प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। अब 28 अगस्त को मतगणना के पश्चात ही दोनों प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसवाड़ा में हुआ 72.57 फीसदी मतदान
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम पसवाड़ा में शनिवार को प्रधान पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपूर्ण हुआ। इसमें चंद्रपाल फौजी, रीना देवी, कांता देवी, दीपक मलिक, कपिल मलिक आदि प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है। 72.57 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पसवाड़ा के ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह का गत 27 फरवरी को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिससे प्रधान पद रिक्त हो गया था। शनिवार को जनता इंटर कॉलेज में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान का प्रयोग किया। बूथ के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहीं। जिसके चलते गांव में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट सिविल लाइन अजय कुमार और सेक्टर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार कुशवाहा की देखरेख में चुनाव संपूर्ण हुआ। सुबह आठ से दस बजे तक मतदाताओं की भीड़ रही। वहीं, दोपहर बाद मतदान धीमा रहा। गांव में कुल 2600 मतदाताओं में से 1887 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके चलते 72.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

पसवाडा में हापुड़ आदि से कई मतदाता मतदान करने आए परंतु बूथ पर तैनात एजेंटों की सक्रियता के कारण मतदान नहीं कर पाए मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारी से भी नोकझोंक हुई। पीठासीन अधिकारी प्रेमचन्द ने बताया कि इनके पास आईडी प्रुफदान नहीं होने दिय। एक प्रधान पद के प्रत्याशी मनोज कुमार का आरोप है कि इन मतदाताओं से पहले बिना आईडी प्रूफ वोट डलवाये गए। वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
मुख्य बातें
जसड़ सुलताननगर में 78.09, खोड़दयालपुर में 75.46 और पसवाड़ा 72.57 फीसदी वोट पडे़
मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed