{"_id":"5b7f1f1942c79246695cd38d","slug":"15350576794-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं उमस तो कहीं हुई रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं उमस तो कहीं हुई रिमझिम बारिश
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सावन में इस बार अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस करण उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं पारा 35 के पार जा रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को शहर से लेकर देहात तक कुछ स्थानों पर कही तेज तो कहीं कम बारिश हुई। जिसके चलते उमस और बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 2 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक हल्की बारिश के असर बन रहे हैं। इसके बाद फिर से सिस्टम के मजबूत होने से बारिश अच्छी हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि सावन के महीने में अभी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। हालांकि 26 को अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन