फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंभीर हालत में जली छात्रा मेरठ से दिल्ली रेफर हुई-तेज हुई राजनीति

गंभीर हालत में जली छात्रा मेरठ से दिल्ली रेफर हुई-तेज हुई राजनीति

Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
गंभीर हालत में जली छात्रा मेरठ से दिल्ली रेफर हुई-तेज हुई राजनीति
सरधना। नगर में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर जलाई छात्रा का मामला तूल पकड़ रहा है। जहां एक तरफ सर्व समाज के लोग छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने और व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी पुलिस-प्रशासन को दे रहे हैं। वहीं, इस मामले में विभिन्न दलों से जुडे़ लोगों ने राजनीतिक गोटियां बैठानी शुरू कर दी हैं। तहसील मुख्यालय पर वक्ताओं ने भले ही धरना स्थल से राजनीतिक बात नहीं करने की अपील की। वहीं, विभिन्न पार्टियों से जुडे़ वक्ता रहे। उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहां इस मामले में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन हुआ। वहीं, इस मामले में अतुल प्रधान ने सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधा। वहीं, इस मामले से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी अवगत कराया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को पार्टी स्तर से भी आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। वहीं, इस मामले में सोमवार को भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं, रविवार को विधायक संगीत सोम ने भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। अस्पताल का जो खर्च था उसमें भी परिवार की मदद कराई। वहीं, छात्रा को सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कराया।
विज्ञापन


सूबे में जंगल राज चरम पर
दौराला रोड स्थित सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के प्रतिष्ठान पर सोमवार शाम सपा नेता अतुल प्रधान ने छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में प्रेसवार्ता की। उन्होंने गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को न्याय दिलाने की शासन-प्रशासन से मांग की। वहीं, आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत करने और उनके द्वारा दिए निर्देश की जानकारी दी। बताया कि पार्टी संगठन पीड़ित परिवार की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सूबे में जंगलराज है। छात्रा के केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिये। उन्होंने भाजपा विधायक, सांसद व अन्य भाजपाइयों पर भी निशाना साधा। यहां सैय्यद मुमताज अली, पूर्व चैयरमेन निजाम अंसारी, शाहवेज, अतीक अहमद, अनिल सिरोही, चीनू खेडृा, सोमबीर दौलतपुर, शहंशाह जफर, मंजूर मलिक, ललित गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पीड़ित को न्याय दिलाने में कसर नहीं छोडे़ंगे
मैं ही नहीं पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है। सभी की संवेदना अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही छात्रा के साथ है। जिस समय घटना की सूचना मिली तभी से पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। मैं भी खुद उनके संपर्क में हूं। रविवार को छात्रा को अस्पताल देेेखने गए थे। वहां कुछ आर्थिक मदद की और अस्पताल में उपचार के दौरान हुए खर्च का बिल कम कराया। हालत गंभीर होने पर सोमवार को छात्रा को दिल्ली रेफर कराया। जिन लोगों को इस मामले में राजनीति करनी है वे करें। वह पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। साथ ही निर्दोषों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। छात्रा के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। -संगीत सोम, विधायक सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक पर बरसे
जिला पंचायत सदस्य पति एवं सपा नेता ठा विनोद कालंदी ने मंच से माइक संभाला और भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस प्रकरण में भाजपा विधायक संगीत सोम व अन्य पार्टी के नेताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
मदद के लिए आगे आएं लोग
इस मामले में पुलिस-प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, किसी भी पार्टी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। पीड़ित परिवार की मदद के लिए लोगों को आगे आएं।-अजय सोम, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत उत्थान सभा


कुशवाहा चौबीसी पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को तीस लाख रुपये की आर्थिक मदद तत्काल दी जाए। वहीं, दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाए। पीड़ित को न्याय दिलाने में कुशवाह चौबीसी पीछे नहीं हटेगी।-नरेश कुशवाह, अध्यक्ष कुशवाहा चौबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed