फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राजनीति के महानायक थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

राजनीति के महानायक थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
राजनीति के महानायक थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
मवाना/खरखौदा/सरधना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा व विपक्षी पार्टियों ने शोक व्यक्त कर इसे राजनीति की क्षति बताया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक अतुल खटीक ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो उनके समय में विधायक रहते हुए मैंने कार्य कराए और कई बार उनसे मिलने का मौका मिला। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फरीद आलम ने कहा कि वह बड़े नेता थे। उनका भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सम्मान है। वह राष्ट्रभाषा से काफी प्रेम करते थे और विदेशों तक में उन्होंने अपनी राष्ट्रभाषा में ही भाषण दिया। भाजपा नेत्री सुधा चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कार्यकर्ताओं के साथ शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव को मजबूती देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ही थे। उनकी कमी पूरी करना असंभव है। नगर पालिका चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शहीद चंद्रभान के मेले के शुभारंभ पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त सपा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के पितामह थे। सभी पार्टियों को उनसे सीखने को मिलता था। सपा नेता नरेशपाल, रईस आजम मलिक, गुड्डू यादव, कासिम जैदी ने भी शोक प्रकट किया। वहीं किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शौ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर मौन रखकर शोक जताया।
विज्ञापन

सरधना के भाजपाइयों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर शोक की लहर छा गई। तहसील रोड स्थित भाजपा विधायक कैंप कार्यालय नगर के पार्टी कार्यालय पर शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान भाजपाइयों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, नगर महामंत्री संजीव पंवार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भाजपा की बुनियाद थे। उनके निधन पर पार्टी ही नहीं समूचे देश को अपार क्षति हुई है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। संयुक्त व्यापार मंडल रजिस्टर्ड सरधना का 16 अगस्त की सांय छह बजे नगर के रघुवीर सदन में होने वाला एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्घांजी दी। वहीं विधायक संगीत सोम ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ही नहीं बल्कि समूचे देश को अपार क्षति हुई है,उनको भूला पाना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा मेें बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के चलते भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल विहारी वाजपेई का निधन हो गया। जिसको लेकर बृहस्पतिवार देर शांम खरखौदा कस्बा में प्रहलाद त्यागी के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई के निधन के बाद भारतीय राजनीति में एक सूनापन आ गया है। जो कभी भी नहीं भर सकेगा। सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रहलाद सिंह त्यागी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे लेकिन कभी भी जोड ताड की राजनीति नहीं की। वहीं एक एसा नेता थे जिन्हे विरोधी भी तलीनता से सुनते थे। सभा का संचालन विष्णू स्वामी ने किया। इस मौके पर इंद्र मुनि त्यागी, राजकुमार त्यागी, अब्दुल हक, दीपक त्यागी, महेश त्यागी, अब्दुल रहुफ, अनुराग त्यागी, देव दत्त त्यागी, फरमूद, जगदेव त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
अटल सत्य को समर्पित वाजपेयी को शत-शत नमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed