{"_id":"5b75e83b42c79241354bb452","slug":"153445381012-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे सो रहे ग्रामीणों पर अनियंत्रित कार चढ़ी, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे सो रहे ग्रामीणों पर अनियंत्रित कार चढ़ी, एक की मौत तीन घायल
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।। नेशनल हाईवे 58 पर बुधवार देर रात मटौर गांव के सामने एक इनोवा गाड़ी चालक को झपकी लग गई। इससे गाड़ी ने बेकाबू होकर हाईवे के नाले को पार कर घर के बाहर सो रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस एवं भाजपा नेता ने प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर फोन पर बात की। इसके बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने शव उठने दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मटौर गांव निवासी 50 वर्षीय राजू पुत्र सुमारे, उसका छोटा भाई ऋषिपाल, पड़ोसी विनोद एवं रामफल बीती देर रात बिजली गुल होने से नेशनल हाईवे 58 किनारे बने अपने मकानों के सामने चारपाई बिछाकर सो रहे थे। एक इनोवा गाड़ी रात्रि करीब 12.30 बजे खतौली की ओर से आ रही थी। इसी दौरान इनोवा गाड़ी चालक को झपकी लग गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के नाले को पार कर अपने घरों के सामने सोए लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद, ऋषिपाल एवं रामफल घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायलों को सीएचसी भिजवाया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर दोनों ओर जाम लगा दिया। उन्होंने शव रखकर 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। इससे हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। हाईवे पर जाम की जानकारी पाकर दौराला पुलिस के एसएसआई धारा सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीण मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ओमप्रकाशपाल व शशिकांत कौशिक ने एसडीएम सरधना अमित कुमार से फोन पर बात की। जिस पर उन्होंने मृतक परिवार को 20 हजार रुपये अंतिम संस्कार करने के लिए तुरंत दिए जाने और पांच लाख रुपये मृख्यमंत्री राहत कोष से दिलाने का आश्वासन दिया। करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में मचा कोहराम
देर रात हादसे के बाद मृतक राजू के परिवार पर कहर टूट पड़ा। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी फूलकुमारी, बेटा राहुल, बेटी अंजली व रचना का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी महिलाओं और ग्रामीणों ने परिवार को किसी तरह सांत्वना देकर शांत किया।
विज्ञापन
वर्जन
मृतक के पुत्र राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गाड़ी को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।-धारा सिंह, एसएसआई दौराला
मुख्य बातें
हाईवे पर गांव मटौर के समीप रात करीब साढे़ बारह बजे हुआ हादसा, खतौली की ओर से आ रही थी इनोवा गाड़ी, चालक को झपकी लगी
हादसे में घायल तीन लोगों को सीएचसी भेजा, ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया