{"_id":"5b75e83442c7924b962e70e1","slug":"15344538035-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे छात्र को स्कूटी ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रहे छात्र को स्कूटी ने मारी टक्कर
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर स्थित पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह स्कूल से लौटने के दौरान एक छात्र को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी। छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी जाहिद पुत्र फैयाज एएस इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। बताया है कि ध्वजारोहण के बाद छात्र अपने घर लौट रहा था। नगर स्थित पुलिस चौकी के सामने पहुंचते ही स्कूटी सवार एक युवक ने छात्र को टक्कर मार दी। जिस कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। भाग रहे स्कूटी चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर अस्पताल में हंगामा किया और शिकायत एसडीएम मवाना से की। एसडीएम मवाना के आदेश पर पहुंची एंबुलेंस छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि स्कूटी सवार को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल छात्र के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है।