फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव पसवाडा मे प्रधान पद के उपचुनाव प्रचार ने पकडी हुई है गति।

गांव पसवाडा मे प्रधान पद के उपचुनाव प्रचार ने पकडी हुई है गति।

Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
गांव पसवाडा मे प्रधान पद के उपचुनाव प्रचार ने पकडी हुई है गति।

विज्ञापन
प्रधान उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार हुआ तेज
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में 17 अगस्त को होने वाले प्रधान पद का उपचुनाव प्रचार तेज गति से चल रहा है। ग्रामीणों को जमकर दावत दी जा रही है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए 40 लोगों के विरूद्घ निरोधात्मक कार्रवाई कर निजी मुचलकों से पांबद किया गया है।

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में 2015 में चयनित ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह की मार्च माह में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। तभी से प्रधान पद का रिक्त स्थान चल रहा था। डीएम ने ग्राम पंचायत सदस्यों में से एक सदस्य कांता देवी को कार्यवाहक प्रधान बना दिया था। अब पंचायत ने पसवाड़ा में प्रधान पद के उपचुनाव की तिथि 17 अगस्त घोषित की है जिसमें श्रीमति रीना देवी मलिक, कांता देवी, कपिल कुमार, दीपक मलिक, चंद्रपाल मलिक प्रधान पद के उम्मीदवार है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मिठाई आदि का सेवन करा रहे है लेकिन मतदाता भी खुलकर किसी का समर्थन नहीं कर रहे है। सभी प्रत्याशी पशोपेश मे फंसे है। उधर निर्वाचन अधिकारी माछरा प्रेमकुमार, एडीओ अमित कुमार, प्रवेश कुमार ने बताया कि मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है 16 अगस्त को चुनाव पार्टियां ब्लॉक माछरा में पसवाड़ा के लिए रवाना होगी पुलिस इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ अशोक कुमार ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों सहित 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करके निजी मुचलकों से एसडीएम मवाना के यहां पाबंद कराए है जिसमें चुनाव से किसी भी प्रकार से शांति भंग न हो पाए और 17 अगस्त को मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed