{"_id":"5b73462342c7927c110d7b75","slug":"153428124310-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो महिला घायल
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
खरखौदा। सोमवार की रात्रि हापुड़ से मेरठ जा रही बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमें व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। दोनों महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक पक्ष ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ के थाना लिसाडीगेट थाना क्षेत्र के फतेल्लापुर निवासी खुशनसीब के अनुसार वह गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव डासना में अपने मायके में जा रही थी। मंगलवार रात्रि में उसका भाई शहीद 52 वर्ष पुत्र इंदू व भाभी शायरा तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मेरठ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हापुड़ मेरठ रोड पर गांव कैली के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबूलेंस से तीनों को खरखौदा सीएचसी के लिए ले जाया गया। जहां शहीद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में सूचना पर मृतक पक्ष के कई रिश्तेदार भी सीएचसी पर ही पहुंच गए तथा घायल दोनों महिलाओं को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप
चर्चा है कि बाइक में टक्कर एक कार ने मारी थी। जिसे हादसे के तुरंत बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित दबोच लिया था। लेकिन बाद में पुलिस ने सेटिंग कर आरोपी कार चालक को कार सहित बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप निराधार है हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने ही तीनों को अस्पताल भिजवाया था। राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा