फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत-Meerut

सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत-Meerut

Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत-Meerut
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत बाईपास फ्लाईओवर पर रविवार आधी रात के बाद बाइक सवार दो कांवड़ियों को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल दोनों कांवड़ियों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुर्गा पुरी दिल्ली निवासी राधे (25) पुत्र कालीचरण और उसका दोस्त मोनू (27) पुत्र बुद्ध प्रकाश रविवार देर रात बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए चले थे। मेरठ-बागपत फ्लाईओवर पर पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां मौजूद अन्य कांवड़ियों ने दुर्घटना की जानकारी फ्लाईओवर के निकट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। इस पर पुलिसकर्मी अपने वाहन से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे आरोपी चालक को पिकअप गाड़ी समेत भोला बाईपास के समीप पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसी बीच दुर्घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में कांवड़िये मौके पर जमा हो गए। वे पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते बड़े वाहन कांवड़ यात्रा के बीच आ रहे हैं। जिनसे दुर्घटनाएं हो रही हैं। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। दुर्घटना की जानकारी पाकर दोनों युवकों के परिजन मेरठ पहुंचे। मोनू के पिता बुद्ध प्रकाश ने जानी थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ जानी के अनुसार आरोपी पिकअप चालक रवि निवासी ननौता सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed