फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध हालात में गेस्ट हाउस में हुआ विस्फोट, होटल संचालक सहितं आधा दर्जन कांवडिये घायल

संदिग्ध हालात में गेस्ट हाउस में हुआ विस्फोट, होटल संचालक सहितं आधा दर्जन कांवडिये घायल

Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गेस्ट हाउस में हुआ विस्फोट, होटल संचालक सहितं आधा दर्जन कांवडिये घायल
दौराला। हाईवे स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार को तड़के संदिग्ध हालात में हुए विस्फोट में आधा दर्जन कांवड़ियां और होटल संचालक घायल हो गए। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों का उपचार कराया। इसके बाद कांवड़िये वहां से रवाना हो गए। वहीं, दौराला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दौराला हाईवे पर आईएचएम कॉलेज के सामने आशीर्वाद गेस्ट हाउस स्थित है। बता दें कि कुछ माह पूर्व पुलिस ने गेस्ट हाउस में देह व्यापार होने की सूचना पाकर छापा मारा था। इसके बाद गेस्ट हाउस संचालिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से गेस्ट हाउस को बड़ौत निवासी प्रवीण चला रहा है। बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे दर्जनों कांवड़ियां गेस्ट हाउस में आराम कर रहे थे। इसी दौरान रसोई में तेज धमाका हुआ। जिसे सुनकर कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। धमाके के चलते रसोईघर का टिन शेड एवं कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटकर जमीन पर आ गिरे। कांच लगने से दौराला निवासी कांवड़ियां गोलू और गेस्ट हाउस संचालक प्रवीण समेत करीब आधा दर्जन अन्य कांवड़ियें मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दौराला सीओ पंकज सिंह एवं इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए भेज दिया। हालांकि घायल कांवड़िये उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद गेस्ट हाउस के भीतर सिलिंडर फटने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस को मौके पर सिलिंडर फटने जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस को सिलिंडर फटने सरीखे साक्ष्य नहीं मिले
पुलिस बोली-घटना की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed