सरधना। नगर पालिका के निलंबित चल रहे लिपिक की बहाली को लेकर सभासद दो गुटों में बंट गए हैं। सभासद अफजाल मंजूर के नेतृत्व में मंगलवार को कुछ सभासद एसडीएम अमित कुमार से मिले। उन्होंने निलंबित लिपिक विपिन शर्मा की जांच पूरी होने तक बहाली नहीं होने देने की मांग की। इस दौरान अफजाल मंजूर, साजिद हसन, शाकिर, जुल्फिकार, तारिक हसन, दिलशाद, सलीम अंसारी, यूसुफ आदि शामिल रहे। निलंबित लिपिक विपिन शर्मा को बहाल कराने के समर्थन में सभासदों का दूसरा गुट मैदान में उतर गया। जिसमें वह गुट मेरठ में मंडलायुक्त से जाकर मिला और निलंबित लिपिक विपिन शर्मा की बहाली की मांग की। इस दौरान सभासद पंकज टाली, रमेश उर्फ पल्टू, सीमा प्रधान के पति संजीव पंवार, डिंपल पुरी, अतुल जैन, पारुल त्यागी, रहीसुद्दीन कुुरैशी, शाहरूख उर्फ बंटी कुरैशी, रहीसूदीन कुरैशी आदि शामिल रहे। फिलहाल निलंबित लिपिक की बहाली को लेकर पालिका सभासद दो गुटों में बंट गए हैं। सभासद पंकज टाली ने बताया कि उन्हें मंडलायुक्त ने निलंबित लिपिक को जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया है।