फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसटीएफ के जवान पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा

एसटीएफ के जवान पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा

Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ के जवान पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा
मवाना। कौल गांव में एसटीएफ के जवान पर हुए जानलेवा हमले के मुख्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार देर रात दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि करीब तीन सप्ताह पहले मुजफ्फरनगर में तैनात एसटीएफ का जवाना आशु त्यागी अपने परिवार के साथ कौल गांव में किसी कार्यक्रम में आया था। रजवाहे में परिवार की महिलाओं के नहाने के दौरान कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की, जिसका एसटीएफ के जवान ने विरोध किया था। इस पर युवकों ने जवान को गोली मार दी थी। इससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने मंगलवार देर रात सुभाष चौक से हमले का मुख्यारोपी गोलू को दबोच लिया। पहले तो गोलू ने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बुधवार को गोलू को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले का भी मुख्यारोपी
मुबारिकपुर मार्ग पर लगभग दो सप्ताह पहले एक महिला से अभद्रता के मामले में पुलिस ने गोलू के यहां दबिश दी थी। जिसके बाद परिवार की महिलाओं एवं गोलू ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। हमले में थाना प्रभारी एमपी सिंह घायल हो गए थे और गोलू भागने में सफल रहा था। पुलिस दोनों ही मामलों में गोलू की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना ़है कि मुख्य आरोपी गोलू को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed