{"_id":"5b5e296f4f1c1bac7d8b55a5","slug":"15328976414-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ बागपत मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बागपत मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। स्वच्छ भारत अभियान अंर्तगत जानी ब्लॉक के कर्मियों ने मेरठ बाईपास मार्ग से डालूहेड़ा गांव तक सफाई की। इस दौरान कर्मियों ने मार्ग के दोनों ओर लगे कूडे़ के ढेरों को हटाया। इस दौरान क्षेत्र के गांवों के प्रधानों ने भी सहयोग दिया।
स्वच्छ भारत अभियान अंर्तगत जानी ब्लॉक के कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरुआत मेरठ-बागपत मार्ग पर बाईपास से की गई। इस दौरान ब्लॉक कर्मियों ने जेसीबी और अन्य साधनों से मार्ग के दोनों ओर फैले कूडे़ को हटाया। अभियान का अंत मेरठ-बागपत मार्ग स्थित गांव डालूहेड़ा तक चला। इस दौरान ब्लाक कर्मियों ने सड़क किन्नारे पौधरोपण अभियान भी चलाया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत नीरज कुमार, संजीव गिरी, पुष्पेंद्र गिरी, राहुल साहरण, चांदनी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांचली, हरिओम जानी, प्रदीप कुमार रघुनाथपुर, अनिल यादव डालूहेड़ा आदि उपस्थित रहे।