फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेस्ट यूपी में 48 घंटे भारी बारिश के आसार, गर्मी से राहत

वेस्ट यूपी में 48 घंटे भारी बारिश के आसार, गर्मी से राहत

Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में 48 घंटे भारी बारिश के आसार, गर्मी से राहत
मोदीपुरम। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन जारी रहा। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने 48 घंटे में मेरठ समेत वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था। लेकिन दो दिन से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह काफी अच्छी बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन रिमझिम होती रही। वहीं शाम को मूसलधार बारिश हुई। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.7 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम 92 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश रात में 5.1 और दिन भर में 20 मिमी रिकार्ड की गई है। अब तक 246.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसूनी सक्रिय हो गया। वेस्ट यूपी में आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन


किसानों के खिल गए चहरे
इस बारिश से गन्ना, धान, सब्जी आदि को काफी लाभ मिलेगा। खिर्वा नोआबाद निवासी मोहित चौधरी का कहना है कि किसानों को काफी समय से बारिश की जरूरत थी। ट्यूबवेल के पानी से काम नहीं चल रहा था। इस बारिश काफी राहत मिलेगी। उधर, बारिश से हुए जलभराव के चलते रुड़की रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस कारण कई बाइक सवार उसमें गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 10 साल में जुलाई में हुई बारिश
वर्ष बारिश
2009 260.1
2010 360
2011 264.8
2012 139.8
2013 174.6
2014 175.5
2015 164.3
2016 323.1
2017 156.2
2018 246.8
बारिश में बिगड़ी ट्रेनों की चाल
मेरठ। बारिश के चलते बुधवार रात साढ़े दस बजे पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा आठ बजे पहुंची। देरी के चलते इसे निर्धारित प्रस्थान समय सुबह पौने पांच बजे की बजाय 6 घंटे की देरी करीब पौने 11 बजे रवाना किया गया। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं शालीमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, उत्कल एक्सप्रेस दो घंटा, गोल्डन टेंपल एक घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों की चाल पर बारिश का असर हो रहा है। कई जगह हो रही भारी बारिश में रेल आवागमन बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed