{"_id":"5b5a05474f1c1bb37b8b4b83","slug":"153262623315-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति को भी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति को भी भेजा जेल
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
दहेज हत्या के मामले में पति को जेल भेजा
खरखौदा। नौ माह पहले गांव कैली में झुलसने के बाद विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें विवाहिता के भाई ने पति को छोड़कर सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद सभी को दहेज हत्या में नामजद कराया था। पुलिस ने जांच में पति को ही मुख्य अरोपी पाते हुए बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
करीब नौ माह पहले गांव कैली निवासी शालू पत्नी कुन्नू त्यागी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। जिसे पहले मेरठ तथा बाद में हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन एक सप्ताह बाद ही उपचार के दौरान शालू की मौत हो गई थी। जिसमें विवाहिता के भाई गर्वित त्यागी पत्नी ब्रिजेश त्यागी निवासी बैनापुर थाना बीवीनगर बुलंदशहर ने मामला दहेज हत्या का बताया। दहेज को लेकर विवाहिता के जेठ सचिन त्यागी, जेठानी, ससुर कालीचरण त्यागी, सास कुंती व ननद पांच लोगों को नामजद किया था। विवाहिता के परिजनों ने पति कुन्नू त्यागी को इस मामले में नामजद नहीं किया था। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने सभी के मकानों की कुर्की भी कर दी थी। लेकिन बाद में पुलिस ने सचिन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच सीओ किठौर कर रहे हैं। जिसमें सीओ किठौर के अनुुसार जांच में विवाहिता की ननद व जेठानी निर्दोष पाए गए हैं। वहीं अपनी जांच में सीओ किठौर ने कुन्नू त्यागी को ही मुख्य आरोपी बताते हुए बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुन्नू त्यागी को जेल भेज दिया।
कुन्नू त्यागी ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। जमीन के मुआवजे के पैसे के बंटवारे को लेकर कुन्नू ने ही परिवार वालों को डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।- चक्रपाणि त्रिपाठी सीओ किठौर