{"_id":"5b59d1c04f1c1bb37b8b4b0c","slug":"153261305118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के जवान पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ के जवान पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
मवाना। कौल गांव मेें महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एसटीएफ के जवान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बतातें चले कि कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर निवासी एसटीएफ का जवान आशू त्यागी लगभग तीन सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ कौल गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आया था। रजवाहे में नहाने के दौरान कुछ युवकों ने परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ की। इसका एसटीएफ के जवान ने विरोध किया तो युवक वहां से चले गए थे। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ पहुंचे और जवान पर गोली चला दी थी। जिसमें आशू त्यागी घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही एक आरोपी को जेल भेज दिया था। बुधवार देर रात पुलिस ने इस मामले में मुखबिर की सूचना पर सकौती निवासी अंकित के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस अंकित को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि अंकित नामजद आरोपी था। उसे भी जेल भेज दिया है।