फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क हादसे मे पुत्र की मौत पिता घायल

सड़क हादसे मे पुत्र की मौत पिता घायल

Mon, 23 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे मे पुत्र की मौत पिता घायल
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर रविवार देर रात मोदीनगर रिश्तेदारी से कस्बा शाहजहांपुर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्रों को हसनपुर कलां में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कस्बा शाहजहांपुर निवासी राजू पुत्र जयभगवान अपने पुत्र अभिषेक उर्फ कृष्ण (18) तथा आयुष (12) के साथ रविवार को मोदीनगर रिश्तेदारी में गया था। रात को लौटते समय मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां स्थित यूनियन बैंक के निकट सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस तथा परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अभिषेक ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

घर में सबसे बड़ा था अभिषेक
मृतक के दादा जयभगवान ने बताया कि अभिषेक चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पिता के साथ दुकान के काम में हाथ बंटाता था। उसकी कमी उन्हें बहुत महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर खींच लाई मौत
मृतक के पिता राजू ने बताया कि वे रविवार को बाइक से मोदीनगर रिश्तेदारी में गए थे। वे वहां से चले तो बाइक में पंक्चर हो गया। इस पर उन्होंने दूसरे रिश्तेदार की बाइक मांग ली। उसमें भी पंक्चर हो गया। इसके बाद अभिषेक अपनी बुआ के यहां से मोटरसाइकिल ली और शाहजहांपुर को चल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर मौत उसको खींच ही रही थी।
मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल
अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही मां रेखा तथा बहन मीनाक्षी तथा मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रेखा बार-बार बेहोश हो रही है।
खुश मिजाज था अभिषेक
मोहल्ले के नवीन, अरुण, गोलू ने बताया कि अभिषेक खुश मिजाज था। वह सबको खुश रखना चाहता था।
मुख्य बातें
पिता एवं दो पुत्र बाइक से रात में मोदीनगर में रिश्तेदारी से लौट रहे थे
मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर स्थित यूनियन बैंक के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed