{"_id":"5b54ba744f1c1b40748b6555","slug":"15322794085-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने की सरोज के घर एंट्री, टूटा सरोज का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने की सरोज के घर एंट्री, टूटा सरोज का रिश्ता
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना(मेरठ)। ढिकौली गांव में पिछले सात दिन से चल रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग में रविवार को सरोज की सगाई टूटने का दृश्य फिल्माया गया। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण हवेली पर पहुंच रहे हैं।
बताते चलें कि ढिकौली के दौलत की हवेली में पिछले सात दिन से सरोज का रिश्ता फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर मुख्य भूमिका निभा रही है। शनिवार को सरोज को दुबई से लड़का देखने आया। यह दृश्य कैमरे में कैद किया गया था। इस रिश्ते से जहां परिवार वाले एनआरई लड़का पाकर खुश दिखाई दिए, वहीं सरोज नाखुश दिखाई दी थी। रविवार को शूटिंग में लड़का सरोज को पंसद कर लेता है और सरोज के परिवार में खुशी का माहौल है, लेकिन गुमसुम बैठी सरोज के चेहरे पर मुस्कान नहीं दिखाई देती। परिवार वाले सगाई की तैयारी में जुट जाते हैं, तभी शूटिंग में क्लाईमैक्स आता है और अचानक कट की आवाज आते ही शूटिंग रुक जाती है। शूटिंग में आए क्लाइमैक्स को देखने के लिए ग्रामीण धूप में भी डटे रहे। थोड़ी ही देेर में दोबारा से लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाज आती है और शूटिंग शुरू होती है। सगाई की खुशी-खुशी तैयारी कर रहे सरोज के परिवार वालों के चेहरे से उस वक्त खुशी गायब हो जाती है, जब एक लड़का उनके घर में दाखिल होता है। उसे देखकर सरोज के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। जी हां यह लड़का कोई ओर नहीं बल्कि सरोज का प्रेमी है। सरोज का प्रेमी गाजियाबाद की भरत मार्केट में समोसे की दुकान करता है। जब उसे पता चलता है कि सरोज के परिवार वाले उसकी सगाई कर रहे हैं। वह सरोज के घर पहुंचकर सब को सरोज एवं अपने रिश्ते के बारे में बता देता है। इस पर लड़के वाले बिना सगाई किए लौट जाते हैं। लड़का सरोज के परिवार से एक मौका देने एवं सरोज को जीवन भर खुश रखने की बात कहता है। दोबारा से कट की आवाज आती है और रविवार शूटिंग खत्म कर दी जाती है। सोमवार को गाजियाबाद में सरोज के प्रेमी की दुकान पर शूटिंग का दृश्य कैमरे में कैद किया जाएगा और मंगलवार से दोबारा ढिकौली गांव में शूटिंग शुरू होगी।
प्रोड्यूसर ने लगाए गंभीर आरोप
ढिकौली गांव में चल रही शूटिंग के प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा ने अपने ही एक साथी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं उनके साथी ने भी उन पर आरोप लगाए। दोनों में बढ़ते विवाद को देखते हुए उन्हें ढिकौली गांव में हो रही शूटिंग से वापस भेज दिया गया। फिलहाल साहिल गाजियाबाद में है और उसका साथी मुंबई लौट गया है।
विज्ञापन
बाउंसरों पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
ढिकौली गांव में चल रही सरोज का रिश्ता फिल्म की शूटिंग के दौरान मौजूद बाउंसरों पर ग्रामीणों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। आरोप है कि दूरदराज से शूटिंग देखने आ रहे ग्रामीणों को बाउंसर हवेली के अंदर नहीं जाने देते हैं। यहां तक कि उनके मोबाइल छीन लिए जाते हैं और उनसे अभद्रता करते हैं। जिस कारण ग्रामीणों में रोष है। नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि वह शूटिंग करने आए कलाकारों का पूरा सहयोग कर रहे हैं, परंतु बाउंसर उनसे गलत व्यवहार कर रहे हैं।