{"_id":"5b53a13d4f1c1b3e748b6639","slug":"15322074163-modipuram-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों का स्वागत और धन्यवाद करेगी 'क्रांति धरा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों का स्वागत और धन्यवाद करेगी 'क्रांति धरा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
घुटने तक पानी में चलकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, गूंजे जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कांवड़ यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच क्रांति धरा पर पहली बार कांवड़ियों के लिए स्वागत और धन्यवाद द्वार बनाए जाएंगे। महानगर की सीमा में दौराला में दादरी चेकपोस्ट (खतौली से पहले) स्वागत द्वार और परतापुर में मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट के पास (कादराबाद चेकपोस्ट से पहले) धन्यवाद द्वार बनाए जाएंगे। वहीं, चार अगस्त के बाद कांवड़ियों की हाईवे पर भीड़ बढ़ने पर टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा।
कांवड़ यात्रा को लेकर एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और एसपी सिटी रणविजय सिंह शनिवार दोपहर सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा के बोर्ड रूम में दोनों अधिकारियों ने टोलवे कंपनी के डायरेक्टर श्रीधर नारायण, मेंटीनेंस मैनेजर बृजेश सिंह, सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान के साथ बैठक की।

बैठक में श्रीधर नारायण ने बताया कि हाईवे पर अवैध कट को बंद करने का काम शुरू हो गया है। हाईवे पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए जगह-जगह सांकेतिक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने कहा कि मोदीपुरम से कंकरखेड़ा बाईपास की ओर नगर निगम द्वारा पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। मोदीपुरम से लेकर दादरी तक टोलवे कंपनी पथ प्रकाश की व्यवस्था जल्द से जल्द करा दे ताकि शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो। श्रीधर नारायण ने आश्वासन दिया कि वह हाईवे पर सभी सुविधाओं को दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।
ये होंगे स्वागत और धन्यवाद द्वार
एसपी सिटी के अनुसार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए दादरी चेकपोस्ट के पास बनने वाले स्वागत द्वार पर एक बैनर लगेगा। जिस पर लिखा होगा कि ‘क्रांति धरा पर आपका स्वागत है। मेरठ पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है’। वहीं मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट के पास धन्यवाद द्वार पर लिखा होगा कि ‘क्रांति धरा पर आने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी आगे की यात्रा मंगलमय हो’। ये दोनों द्वार 28 जुलाई तक तैयार हो जाएंगे।
खास बातें:
दादरी और मोहिउद्दीनपुर बॉर्डर पर पहली बार बनेंगे बनेंगे स्वागत व धन्यवाद द्वार
एडीएम और एसपी सिटी ने टोलवे कंपनी के साथ बैठक में कई निर्णय लिए