{"_id":"5b533a124f1c1b44748b60fa","slug":"15321810067-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ला दुकान संचालक पर अनाज का अधिक मूल्य लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ला दुकान संचालक पर अनाज का अधिक मूल्य लेने का आरोप
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव खासपुर निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक पर गेहूं एवं चावल की निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत की है।
गांव खासपुर निवासी कई दर्जन ग्रामीण शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान श्यामवती पत्नी छज्जू शर्मा के नाम आवंटित है। सरकार द्वारा कार्ड धारकों को गेहूं दो रुपये किलो एवं चावल तीन रुपये किलो दिया जाता है। एजेंसी संचालक कार्ड धारकों से निर्धारित मृल्य से अधिक पैसा वसूल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि कोई भी कार्ड धारक दुकान संचालक का विरोध करता है तो उसे राशन नहीं देता है। ग्रामीणों ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यहां अनिल कुमार, अंकित, छोटेलाल, दीपक, बिल्लू, सुमित, रतन पाल, पप्पू सिंह, गोविंद सिंह, भीष्म, रामचरन, राजपाल सिंह, भोपाल, सत्यवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।