{"_id":"5b4bb4ae4f1c1b40748b4eb0","slug":"153168810712-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लाउडस्पीकर से दी गई पॉलिथीन प्रतिबंध की जानकारी
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा व खिवाई के कर्मचारियों द्वारा नगर में लाउडस्पीकर पर पॉलिथीन प्रतिबंध की जानकारी दी गई। बताया गया कि पॉलिथीन बैग के उत्पादन, बिक्री व उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस बारे में अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। वहीं अब 15 जुलाई के बाद यदि कोई भी व्यक्ति शासन के आदेश का उल्लघंन करते पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों नगर पंचायत कर्मचारियों ने जहां नगर में रैली निकाल कर लोगों व व्यापारियों को जागरूक किया वहीं, नगर के छोटे-बडे दुकानदारों को पॉलिथीन उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मोमीन अली, कासिम, महराज, तालिब, अर्जुन, अबरार, शौकीन, जसवीर, राजेश, सोनू, बालेंद्र आदि उपस्थित रहे।