{"_id":"5b4bb4ac4f1c1b37748b4f47","slug":"153168810511-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन बहिष्कार की ग्रामीणो ने शपथ ली।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन बहिष्कार की ग्रामीणो ने शपथ ली।
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने ग्रामीणों से की पॉलिथीन का बहिष्कार करने की अपील
माछरा। ग्राम प्रधान माछरा के आवास पर ग्रामीणों ने शपथ ली कि पॉलिथीन का बहिष्कार करेंगे तथा कपडे़ आदि के बने थैले रोजमर्रा के कामों में लाएंगे। जिससे पर्यावरण शुद्घ हो जाए।
रविवार को माछरा के ग्राम प्रधान राकेश त्यागी के आवास पर माछरा, नंगली अब्दुल्लापुर, कासमपुर के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के कार्य की सराहना की और पॉलिथीन का बहिष्कार करने की शपथ भी ली गई। प्रधान राकेश त्यागी ने बताया कि उन्होंने गांव में भी एलान कराया कि कोई भी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करे। अभियान में सरकार व अधिकारियों का पूरा साथ देंगे। पॉलिथीन ग्लोबल वार्मिंग का भी प्रमुख कारक है इसे जलाने से निकलने वाला धुआं मनुष्य को नुकसान पहुंचाता है इसके जलने से कार्बन डाई ऑक्साइड सहित कई विषैली गैस निकलती है जिससे कई प्रकार के रोग बढ़ जाते है।
समाज सेवी श्याम सिंह ने कहा कि पॉलिथीन व प्लास्टिक से बने सामान हमारी रोजाना की जिंदगी में इस तरह शामिल हो गए है परंतु इन पॉलिथीन व प्लास्टिक से बनी चीजों के इस्तेमाल का पर्यावरण पर घातक असर पड़ रहा है। सभी इकट्ठा लोगों ने शपथ ली कि पॉलिथीन प्लास्टिक आदि का बहिष्कार करके कपडे़, कागज आदि से बने थैलों का ही इस्तेमाल करेंगे जिससे पॉलिथीन से बचा जा सके।
विज्ञापन
प्रधान राकेश त्यागी, प्रमोद त्यागी उर्फ लाला, नत्थू सिंह, मंगू सिंह त्यागी, विनय त्यागी आदि उपस्थित रहे।