{"_id":"5b4bb48c4f1c1b37748b4f44","slug":"153168807316-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल।
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
मवाना। नगर निवासी बाइक सवार तीन युवकों की भिड़ंत ट्रक से होने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हुआ। जिसको डायल 100 ने बहसूमा में जाकर पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं आई थी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला काबली गेट निवासी सौरभ (22 वर्ष), निशू व नीरज तीनों बाइक से पक्का तालाब की ओर जा रहे थे। मवाना से बहसूमा की ओर जा रहे ट्रक की साइड लगने से तीनों गिर पडे़। जिसमें तीनों घायल हो गए। ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीशू की हालत गंभीर होने पर उसको मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तीनों युवकों के परिजन नहीं पहुंच सके थे। जिस कारण युवक के शव को समाचार लिखे जाने तक पीएम के लिए नहीं भेजा जा सका था। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी नहीं आई थी। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि ट्रक को चालक सहित बहसूमा में पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।