फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सर्किल रेट में इजाफे से बढ़ा बोझ

सर्किल रेट में इजाफे से बढ़ा बोझ

Sat, 07 Jul 2018 06:28 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट में इजाफे से बढ़ा बोझ
मवाना। नगर और तहसील के 17 गांवों में घर, दुकान एवं कृषि भूमि खरीदने की सोचने वाले लोगों को अब थोड़ी जेब और ढीली करनी होगी। सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होने से मकान, दुकान एवं भूमि की कीमत बढ़ गई है। वहीं, स्टाम्प अधिक लगने से भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय के सहायक महानिदेशक विजय कुमार तिवारी ने बताया कि मवाना में अभी तक जहां का सर्किल रेट बीस हजार रुपये था वहां बढ़ाकर 21 हजार कर दिया है। इसके अतिरिक्त 12 हजार वाली जगह को भी सामानांतर करते हुए 21 हजार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ढिकौली नगरीय में कृषि भूमि, मवाना कलां में कृषि भूमि एवं कामर्शियल, हसनपुर कला में कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। दरअसल इन गांवों में सबसे अधिक खरीद फरोख्त हुई है। जिस कारण इन गांवों को चिह्न्ति किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भूमि अधिग्रहण वाले गांवों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए सर्किल रेट को लागू कर दिया है। सर्किल रेट बढ़ने से आम आदमी को अब मकान, दुकान व कृषि की भूमि खरीदने के लिए ओर जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ये गांव हुए चिह्न्ति
खजूरी, राछौती, अगवानपुर, मुरादपुर, पूठी, गड़ीना, फिटकरी, सठला, हसनपुरकलां, अतलपुर, मीवा, निलौहा, अलीपुर मोरना, रहमापुर, किशोरपुर, ढिकौली नगरीय, मवाना कला को चिह्नित कर सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed