फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीसरे दिन भी लेखपाल हड़ताल पर रहे, कामकाज ठप रहने से लोग परेशान

तीसरे दिन भी लेखपाल हड़ताल पर रहे, कामकाज ठप रहने से लोग परेशान

Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी लेखपाल हड़ताल पर रहे, कामकाज ठप रहने से लोग परेशान
लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

मवाना। लेखपाल संघ की हड़ताल के चलते बृहस्पतिवार को तहसील में किसान परेशान रहे। हालांकि हड़ताल पर रहेद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उनकी आठ सूत्रीय मांगे है। जिनको लेकर वह शासन से लगातार वार्ता कर रहे है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही लेखपाल संघ की शासन स्तर पर वार्ता हुई। परंतु वार्ता विफल रही। जिस कारण तीसरे दिन भी लेखपाल हड़ताल पर रहे। लेखपाल के हड़ताल पर होने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राधे श्याम ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती वह हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान लेखपालों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की गई। इस मौके पर अरविंद कुमार, लोकेंद्र राठी, धर्मपाल, नरेंद्र कुमार, सुशील प्रसाद, उधम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed