{"_id":"5b369d594f1c1b8c668b4a1a","slug":"15303058812-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी बादल तो कभी तेज धूप, नही हुई अच्छी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी बादल तो कभी तेज धूप, नही हुई अच्छी बारिश
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। तीन दिन से आसमान पर अच्छे बादल छाए रहने के बाद भी ठीक से बारिश नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी केवल बूंदाबांदी ही हुई। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने एक जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। कभी बादल तो कभी धूप के बीच दिन में रिमझिम हुई। वहीं उमस के कारण लोगों का बुरा हाल है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 और न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 11.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में .3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश का सिस्टम बन रहा है, एक दो दिन में मानसून वेस्ट यूपी को भी कवर कर लेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। एक जुलाई को अच्छी बारिश के आसार बने है।