{"_id":"5b35175b4f1c1bc2378b6550","slug":"15302060434-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा, ईओ को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा, ईओ को हटाने की मांग
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की मासिक बोर्ड बैठक सभासदों ने किया जमकर हंगामा
हंगामे के बीच 25 प्रस्तावों को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर पालिका की मासिक बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को तहसील रोड स्थित आरओ प्लांट के प्रथम तल पर आयोजित हुई। इसमें मुख्य मुद्दा पानी की सप्लाई और नगर की सफाई को लेकर रहा। बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया और अधिशासी अधिकारी से जवाब मांगा। हालांकि अधिशासी अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। हंगामे के बीच 25 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। वहीं, सभासदों ने ईओ को हटाने के लिए शासन के नाम ज्ञापन पालिका चेयरमैन को सौंपा।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक चेयरमैन अय्यूब कालिया और ईओ हेमराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें मेन रोड स्थित ईदगाह परिसर में सीसी टाइल्स एवं पुल का निर्माण कराने, वार्ड एक में मोहल्ला कल्याण सिंह, ढिकौली कॉलोनी में शिव मंदिर परिसर में सीसी टाइल्स, हॉल की छत का निर्माण, दो सीटर शौचालय एवं बाथरूम का निर्माण कार्य कराने, अलग-अलग स्थानों पर सात नए सबमर्सिबल लगवाने एवं फेल हो चुके दो नलकूपों को दूसरे स्थानों पर लगवाने, 145 सफाई कर्मचारियों के लिए सर्दी और गर्मी की वर्दी बनवाने, विभिन्न गली मोहल्लों में सड़क, नाली और खड़ंजे लगवाए जाने, पंचवटी, ढिकौली और फायर स्टेशन के समीप तीन नए ओवरहैड टैंक बनाने समेत लगभग 25 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इस दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा किया। सभासद हिमांशु जैन का कहना है कि नगर में पानी की किल्लत पिछले चार माह से गहराई हुई है। रमजान में भी लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। इसके अतिरिक्त नगर की सफाई को लेकर भी सभासदों ने सवाल खड़े किए। सभासद संजय ने बताया कि फलावदा रोड पर पीडब्लूडी ने सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिस कारण पानी का प्रेशर घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इस पर अवर अभियंता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत पहले से ही कर देने की बात कही।
दो हजार लीटर प्रति मिनट टैंक में भरा जाता है पानी, खर्च 712 प्रति मिनट
पानी की किल्लत को लेकर सभासदों ने बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि नगर में पिछले चार माह से दो नलकूप खराब हैं, लेकिन अभी तक न तो उन्हें री-बोर कराया गया और न ही नए नलकूप लगाने के लिए कोई एक्शन लिया गया। इस पर अधिशासी अधिकारी हेमराज ने जेई विपिन को तलब किया। उन्होंने पूछा कि जब दो हजार प्रति मिनट पानी ओवरहैड टैंक में भरा जाता है तो 712 प्रति मिनट पानी ही क्यों सप्लाई हो रहा है। बाकी पानी कहां जा रहा है। इस पर जेई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय
बोर्ड बैठक में कर्मचारियों के मानदेय को लेकर भी मुद्दा उठा। सभासदों ने अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से पूछा कि पिछले तीन माह से कर्मचारियों का मानदेय क्यों नहीं मिल सका। जिस कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या खड़ी है। अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष ने जल्द मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
ईओ को हटाने की मांग
बोर्ड बैठक में उस वक्त सभासदों और ईओ के बीच तनातनी दिखी जब सभासदों ने ईओ को हटाने की मांग की। सभासदों ने ईओ पर काम नहीं करने एवं सभासदों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। सभासदों ने ईओ को हटाने के लिए एक ज्ञापन शासन के नाम चेयरमैन अय्यूब कालिया को सौंपा। सभासदों ने ईओ से पूछा कि नगर में कोई कार्य क्यों नहीं हो रहा है। इस पर ईओ ने सभासदों को जवाब देते हुए कहा कि जब तुम पहले ही कह चुके हो कि हम कोई कार्य नहीं करते तो जवाब किस बात का। इस पर एक सभासद ने ईओ का स्थानांतरण कराने की चेतावनी दी।
बैठक के बाद बाहर भी होती रही
बोर्ड बैठक समाप्त हो जाने के बाद सभासदों और ईओ के बीच सड़क पर ही गरमा गरमी होती रही। सभासद ईओ पर आरोप लगाते रहे तो ईओ उनसे सबूत पेश करने के लिए कहते रहे। सभासदों और ईओ के बीच हो रही गरमा गरमी को देख राहगीर भी रुक गए। इस पर चेयरमैन के हस्तक्षेप के बाद ईओ और सभासद वहां से चले गए।
सभासदों द्वारा दिए गए ज्ञापन को डीएम, कमिश्नर, नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता के हित में कार्य कराए जाएंगे।-अय्यूब कालिया, चेयरमैन नगर पालिका मवाना
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मेरे पास आने वाले सभी लोगों की समस्या सुनी जाती है। वह विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।-हेमराज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मवाना