{"_id":"5b3517594f1c1b8c668b46b5","slug":"153020604120-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम को लेकर प्राइवेट बस संचालकों के एसडीएम ने कसे पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम को लेकर प्राइवेट बस संचालकों के एसडीएम ने कसे पेंच
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर में प्रावइेट बसों के चलते आए दिन लगने वाले जाम को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने प्राइवेट बस संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने संचालकों के पेच कसते हुए जगह-जगह बस स्टाप बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नगर में प्राइवेट बसों के जगह-जगह गाड़ी रोकने के कारण आए दिन जाम की समस्या से यात्रियों को जूझना पड़ता है। इस कारण यात्रियों को घंटों-घंटों भीषण गर्मी में सड़क पर खड़े रहना पड़ता है। कई मर्तबा इसको लेकर स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस एवं पुलिस से शिकायत की। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम अमिताभ सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को लोगों की इस समस्या को देखते हुए नगर के सभी प्राइवेट बस संचालकों को तहसील सभागार में बुलाया और उनके साथ बैठक की। एसडीएम ने सभी को परमिट के साथ गाड़ी चलाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने बिना स्टाप वाली जगह पर गाड़ी रोकी तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बस चालकों को गाड़ी की फिटनेस बनाए रखने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जाम के चलते प्राइवेट बस संचालकों को निर्देश दिए थे। जिससे नगर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके।