{"_id":"5b34ec394f1c1bf86e8ba64b","slug":"153019500120-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी चला सफाई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी चला सफाई कार्य
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति द्वारा नगर के प्राचीन गांधारी तालाब पर पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी सफाई अभियान जारी रहा। समिति के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी तालाब क ेसफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नीर फाउंडेशन के रमन त्यागी, मेरा शहर मेरी पहल मेरठ के अमित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को अभियान में सहयोग किया। बता दें कि नगर के महाभारतकालीन गांधारी तालाब में गंदगी होने के कारण मछलियां मर गई थीं। जिसके चलते अखिल विद्या समिति ने गांधारी तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया। पांच दिन से अखिल विद्या समिति के पदाधिकारी तालाब की सफाई में जुटे हुए हैं। अन्य सामाजिक संस्थाएं भी बृहस्पतिवार को गांधारी तालाब पर पहुंचकर सफाई अभियान में जुट गईं। नीर फाउंडेशन के रमन त्यागी ने कहा कि गांधारी तालाब का इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इसकी देखरेख एवं स्वच्छता के लिए विशेष प्रोजेक्ट तैयार कर समिति का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। मेरा शहर, मेरी पहल मेरठ के अमित अग्रवाल ने कहा कि अखिल विद्या समिति के प्रयास से गांधारी तालाब में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। वहीं, प्रस्ताव बनाकर गांधारी तालाब का सौंदर्यीकरण में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर श्याम सिंह महलवार, नरेंद्र शर्मा, गजेंद्र गुर्जर, नंदकिशोर, मोहित शर्मा, पप्पू, संतराम सैनी, छिद्दा त्यागी, रामपाल और ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।