फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दरोगा को गिरफ्तार कर पेश करें एसएसपी

दरोगा को गिरफ्तार कर पेश करें एसएसपी

Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दरोगा को गिरफ्तार कर पेश करें एसएसपी
मेरठ। एडीजे कोर्ट-11 मनजीत सिंह श्यौरान ने एसएसपी गाजियाबाद को दरोगा अतर सिंह को गिरफ्तार कर तीन जुलाई को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीजे कोर्ट-11 में थाना सरधना के शौकीन आदि का मिलावट का एक मामला विचाराधीन हैं। जिसमें अन्य गवाहों के बयान हो चुके है। अभियुक्त आ रहे हैं। लेकिन गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गवाह दरोगा अतर सिंह की पेशी नहीं हो रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गाजियाबाद को आदेश दिए हैं कि पूर्व में दरोगा का वेतन इस न्यायालय के अगले आदेश तक निर्गत न करने का भी आदेश दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी 22 जून को दरोगा को पेश नही किया गया। ऐसे में दरोगा अतर सिंह को गिरफ्तार कर साक्ष्यों के साथ कोर्ट में पेश करना सुनिश्चित करें। तब तक दरोगा का वेतन न दिया जाए। ब्यूरो

--------
वकीलों से संबंधित केस की सूचना बार को दें
मेरठ। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि थानों पर वकीलों के खिलाफ किसी भी प्रकार के आपराधिक मामले (फौजदारी/सिविल) में मेरठ बार और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को सूचित कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। ताकि किसी तरह की प्रतिकूल स्थिति पैदा न हो। मेरठ बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी, महामंत्री देवकी नंदन शर्मा तथा जिला बार के अध्यक्ष राजीव कुमार नागर तथा महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार ने एसएसपी के इस कदम की सराहना की है। बार पदाधिकारियों के अनुसार एसएसपी द्वारा 20 जून को जारी आदेश पत्र की प्रति कचहरी में प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed