फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देश का मान बढ़ाने के लिए तिहाड तोडकर अफगानिस्तान से लाया था अस्थिया: शेर सिंह राणा

देश का मान बढ़ाने के लिए तिहाड तोडकर अफगानिस्तान से लाया था अस्थिया: शेर सिंह राणा

Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
देश का मान बढ़ाने के लिए तिहाड तोडकर अफगानिस्तान से लाया था अस्थिया: शेर सिंह राणा
मोदीपुरम। फूलन देवी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुके शेर सिंह राणा पर फिल्म बन रही है, जो 2019 में रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन हीरों होंगे। जमानत पर बाहर आए शेर सिंह राणा का रविवार को दुल्हैडा चुंगी पर वार्ड सात के जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान के कार्यालय पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शेर सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि फिल्म में तिहाड़ से लेकर अफगानिस्तान तक की उनकी कहानी को दिखाया जाएगा। अगर 2019 में मौका मिला तो वह अपने परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़वाएंगे। वह उस दल को समर्थन करेंगे, जो दल उनके समाज के हित की बात करेगा। शेर सिंह कहा कि कहना है कि वह तिहाड़ जेल से भागकर संजय गुप्ता के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाएं, जो देश हित में था। वह मुकदमा सरकार उनसे वापस ले सकती है।
विज्ञापन

वह 2001 से तिहाड़ जेल में रहे और 2004 में वहां से फरार हो गए। अस्थियां लाने के बाद 2006 में फिर से सरेंडर कर दिया। कहा कि असली क्षत्रिय वही होता है जो सर्वसमाज को एकजुट लेकर चलता है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री दौराला गौरव चौहान, अनुज चौहान, दिग्विजय चौहान, पवन ठाकुर, बब्बर चौहान, पुष्कर मैथना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed