{"_id":"5b296aa04f1c1bac6e8b8c9e","slug":"15294409307-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णोदेवी से लौट रहे मृतकों को सरकार मुआवजे दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णोदेवी से लौट रहे मृतकों को सरकार मुआवजे दे
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वैष्णोदेवी से लौट रहे मृतकों को सरकार मुआवजे दे
मोदीपुरम। 10 अप्रैल को वैष्णो देवी से लौटकर आ रहे मोदीपुरम और फाजलपुर के नौ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के परिवार को सरकार मुआवजा दे। अर्द्धकुंभ में भी बुजुर्गों को निशुल्क सुविधा दी जाए।
मांगों को लेकर भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला ने लखनऊ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपा। सुनील भराला ने कहा कि 10 अप्रैल को वैष्णो देवी से आते हुए शामली-झिझंाना के पास हादसे में पल्लवपुरम और फाजलपुर के नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोगों का अभी उपचार चल रहा है। सरकार मृतकों और घायलों को मुआवजा दे। मृतक बेहद गरीब परिवार के थे। इसके अलावा परिवहन मंत्री से मांग की है कि इलाहबाद में लगने वाले अर्द्धकुंभ में 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को चिकित्सा, भोजन और यात्रा की निशुल्क व्यवस्था की जाए। ऐसा करने से सरकार के प्रति आस्था बढे़गी और जो लोग कुंभ से वंचित रह जाते है उन्हें भी कुंभ करने का मौका मिलेगा। परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।