{"_id":"5b1edbda4f1c1bb0318b6540","slug":"15287490221712-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल ने किया 12 फरवरी तक का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल ने किया 12 फरवरी तक का भुगतान
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। शुगर मिल ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का 12 फरवरी तक भुगतान कर दिया है।
मिल महाप्रबंधक गन्ना प्रमोद बालियान ने बताया कि अब तक पेराई सत्र 2017-18 का कुल 375.82 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। इस बार मवाना चीनी मिल ने 207 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। पिछले सत्र से लगभग 58 लाख क्विंटल अधिक है। उन्होंने बताया कि किसानों के 8 से 12 फरवरी तक खरीदे गन्ने का 17.30 करोड़ संबंधित समितियों को एडवाइज समेत भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपने गन्ने की देखभाल करते रहे और समय-समय पर चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं और तकनीकी जानकारी का फसल सुरक्षा में समावेश करते रहे।
अंत समय में किसानों को राहत
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित नवीन मंडी में गेहूं क्रय केंद्रों पर सोमवार को बारदाना पहुंचने पर किसानों ने राहत की सांस ली। क्रय केंद्र बंद होने में चार दिन है। किसान लगातार बारदाना नहीं होने के कारण गेहूं बेचे बिना ही मायूस लौट रहे थे। सहकारी क्रय-विक्रय केंद्र संचालक राजीव ने बताया कि सोमवार को क्रय केंद्र पर पांच बंडल बोरे पहुंचे। जिस पर महिला उपभोक्ता मवाना एवं क्रय-विक्रय केंद्र को एक-एक बंडल दे दिया गया। इस पर कई दिन से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़े किसानों ने बंडल देख राहत की सांस ली। राजीव ने बताया कि क्रय केंद्र बंद होने में चार दिन शेष हैं। सभी किसानों का गेहूं खरीद लिया जाएगा।