{"_id":"5b1e94854f1c1b214d8b5ccf","slug":"15287307612-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी विद्युत दरों को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी विद्युत दरों को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 11 Jun 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ी विद्युत दरों पर रोष जताते हुए अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द बढ़ाई विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के मेरठ मंडल सचिव कामरेड जितेंद्र पाल सिंह सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी की है। जिस कारण आम जनता से लेकर किसान तक परेशान हैं। किसान पहले से ही फसलों के वाजिब दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। उस पर बिजली की दरें बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने, किसानों पर एक वर्ष तक कोई पैनल्टी नहीं लगाई जाए। वहीं, लगाई गई पैनल्टी उपभोक्ताओं को वापस दी जाए। एक एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को तीन एचपी का कनेक्शन दिया जाए। आंधी से टूटे खंभों और तारों को एक सप्ताह के अंदर लगाया जाए। इसके एवज उपभोक्ताओं से विद्युत निगम द्वारा किसी तरह की वसूली नहीं की जाए आदि मांग रखी गई। इस अवसर पर बिल्लू, राजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।