{"_id":"5b1d33154f1c1bf36e8b7318","slug":"152864028118-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। नेशनल हाईवे स्थित दौराला कस्बे के सामने एक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बा निवासी साजिद ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहरूख अपने साथी राशिद के साथ बाइक से दौराला होते हुए मेरठ जा रहा था। दौराला कस्बे के सामने वह बाइक रोककर राशिद को उतारने लगा। इसी दौरान सकौती की ओर से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत के चलते सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के भाई साजिद ने रविवार को थाने में तहरीर दी है।