फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती की विडियो क्लिप बनाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर

युवती की विडियो क्लिप बनाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर

Mon, 04 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
युवती की विडियो क्लिप बनाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर
युवती के मोबाइल पर भेजी अश्लील वीडियो
विज्ञापन

रोहटा। गांव जैनपुर में एक 12वीं कक्षा की युवती के मोबाइल पर एक युवक अश्लील वीडियो भेज रहा है। युवती के भाई ने रोहटा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती के भाई ने रोहटा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके गांव में सरूरपुर निवासी एक युवक पड़ोस के मकान में किराए पर रहता है। उसकी बहन जब स्कूल जाती है तो युवक रास्ते में उस पर छीटाकंसी करता है। अब उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। थाना पुलिस तहरीर के आधार पर नामजद युवक को थाने ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन


युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक
सरूरपुर। रोहटा से एक युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी एक युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है, युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। युवती के पिता ने नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा कायम कराने की गुहार लगाई है। थाना पुलिस युवक की कॉल डिटेल के आधार पर दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन सेवा बाधित, उपभोक्ता परेशान
रोहटा। क्षेत्र में दो दिन से फिर बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से नेटवर्क ठप पड़ गया। जिससे उपभोक्ता दो दिन से परेशान है लेकिन विभाग को कोई परवाह नहीं है। बीएसएनएल विभाग के गांवों में लगे बेसिक टेलीफोन दो दिन से ठप पडे़ है। इसके अलावा नेट का सर्वर भी ठप होने से बीएसएनएल के मोबाइल की नेट सेवा भी बाधित हो गई है जिस कारण क्षेत्र के कई गांवों में लगे बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ता बुरी तरह से परेशान है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। जब एसडीओ घनश्याम राय से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उपभोक्ता सलीम, अमित, सुधीर, मोनू अनिल आदि का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा आए दिन ठप पड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed