{"_id":"5b14574a4f1c1b614d8b48e7","slug":"152805972710-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना-कुशावली मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना-कुशावली मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
सरधना। सरधना-कुशावली मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट रविवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। वाहन चालक मौके से भाग गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की मदद से घायल को नगर के ईश्वर नर्सिंग होम लाया गया, पैर की हड्डी में फैक्चर होने पर गंभीर रूप से घायल दो युवकों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
झिटकरी गांव निवासी 18 वर्षीय कपिल पुत्र मुुकेश व 19 वर्षीय नितिन पुत्र जोनी व एक रिश्तेदार तीनों बाइक से रविवार को किसी काम से सरधना आए थे। शाम करीब पांच बजे तीनों वापस लौट रहे थे कि अचानक जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट सामने से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। मार्ग से होकर गुजर रहे राहगीरों ने सूचना घायलों के घर पर सूचना दी और जिसके बाद घायलों को नगर के ईश्वर नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कपिल व नितिन की पैर की हड्डी में फैक्चर होने पर दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि रिश्तेदारी में आए युवक को कम चोट लगी। गनीमत रही की चालक हेल्मेट पहने था नहीं तो चोट ज्यादा लग सकती थी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर आदि नहीं दी गई।