फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दवाइयों को लेकर है दिक्कत, तो करें शिकायत

दवाइयों को लेकर है दिक्कत, तो करें शिकायत

Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दवाइयों को लेकर है दिक्कत, तो करें शिकायत

विज्ञापन
मेरठ। दवाइयों से संबंधित अगर किसी भी तरह की कोई दिक्कत है तो अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के टोल फ्री नंबर पर एसएमएस के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दावा है कि इस शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयों का बिल न दे रहा हों, एमआरपी से ज्यादा पैसा वसूल रहे हों, अस्पताल या चिकित्सक एक ही मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने के लिए दबाव बना रहा हों या फिर कहीं गलत तरीके से दवाइयां बनाई या बेची जा रही हों तो इसकी शिकायत एसएमएस के जरिए टोल फ्री नंबर 1800-180-553 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक की जा सकती है। दरअसल, इस तरह की तमाम शिकायतें लोगों को रहती हैं, मगर वह शिकायत नहीं कर पाते हैं। अगर करते भी हैं तो सही से रिस्पांस नहीं मिल पाने के कारण हताश हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की आसानी के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर की सीधे लखनऊ से निगरानी होती है। जो शिकायतें मेरठ से संबंधित होती हैं, उनके लिए यहां सूचना दी जाती है, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाती है। - पवन शाक्य, इंस्पेक्टर औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed