फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्य मार्ग पर बने गढडे हादसों को दे रहे न्यौता

मुख्य मार्ग पर बने गढडे हादसों को दे रहे न्यौता

Sat, 02 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर बने गढडे हादसों को दे रहे न्यौता

विज्ञापन
नहीं हो रहा फिरोजपुर गांव की जलनिकासी का समाधान
बहसूमा। मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर फिरोजपुर गंाव की जल निकासी नहीं होने से मुख्य मार्ग पर फैले जलभराव से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। जिससे आए दिन वाहनों से दर्जनों हादसे हो चुके है। लेकिन न तो शासन और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। जलभराव की मुख्य वजह सड़क किनारे किसानों की हठधर्मिता बताई जा रही है।

मेरठ पौड़ी राजमार्ग स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे वाले खेत में सैफपुर फिरोजपुर गंाव की जल निकासी हो रही थी। बताया गया है कि अब सड़क किनारे खेत वाले किसानों ने जल निकासी को इसलिए रोक दिया कि उनके खेत में गांव का गंदा पानी जाता है। पानी की जलनिकासी का स्थायी समाधान निकाला जाए। जलनिकासी नहीं होने से अब सड़क पर हर समय पानी फैला रहता है जिससे सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए है जो हर समय हादसों को न्यौता दे रहे है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो कि उक्त गड्ढों में कोई वाहन न गिरता हो। गड्ढों को बचाने के चक्कर में कई बार बड़े हादसे हो चुके है। वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान डॉ. जितेंद्र ने किसानों से कई बार संर्पक कर पानी की निकासी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एसडीएम मवाना से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed