{"_id":"5b116df34f1c1bae6e8b5bb8","slug":"152786892116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
मवाना। पेट्रोल एवं डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों पर सपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में विफल रही है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे दामों ने आम जनमानस के साथ-साथ किसानों की कमर पूरी तरह तोड़ कर रख दी है। पहले से ही किसानों को अपनी फसल के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इस पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों ने फसल में आने वाली लागत को ओर बढ़ा दिया है। उन्होंने एसडीएम मवाना अमिताभ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग की। इस मौके पर कम्बर जैदी, हारुन कुरैशी, नरेशपाल, अवधेश, शादाब अख्तर, गुड्डू यादव, कमल चौधरी, हेम सिंह, सतपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।