फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्लाक में रहेगा आज कामकाज ठप

ब्लाक में रहेगा आज कामकाज ठप

Fri, 01 Jun 2018 07:19 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक में रहेगा आज कामकाज ठप
मवाना। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी एक दिन के आमरण अनशन पर रहेंगे। जिस कारण पूरे ब्लॉक में कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन

मवाना ब्लॉक के एडीओ पंचायत नकुल कुमार ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सरकार के सामने विभिन्न मांगे रखी हैं। हालांकि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की। इसलिए दो दिन तक ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत अधिकारी धरने पर रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को विकास भवन पर मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी एक दिन के आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिस कारण ब्लॉकों में कामकाज ठप रहेगा। इसमें कामकाज ठप होने के कारण बरसात से पहले तालाबों की खुदाई का कार्य भी लटक गया है।
विज्ञापन



कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मवाना। राफन चौराहे के समीप शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसका राहगीरों ने नगर स्थित एक अस्पताल में उपचार दिलाया।
जानकारी के अनुसार मीरापुर निवासी इस्लाम शुक्रवार को बाइक से अपने घर लौट रहा था। राफन चौराहे के समीप पहुंचते ही तेजगति से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में साइड मार दी। जिस कारण वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्र राहगीरों ने घायल इस्लाम को नगर स्थित अस्पताल में उपचार दिलाया। वहां से युवक बिना पुलिस कार्रवाई के ही घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुई कार रिलीव कराने पहुंचा पीड़ित
मवाना। पुलिस ने पिछले दिनों अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने इस गिरोह के पास से छह लग्जरी कार बरामद की थी। शुक्रवार को उन्हीं कार में से एक कार को रिलीव कराने के लिए कार मालिक मवाना थाने पहुंचा।

बताते चलें कि दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से बीती छह मई को चोरों ने ब्रेजा कार चोरी कर ली थी। इस पर कार मालिक हरियाणा के जिला फतेहगढ़ निवासी विजय ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मवाना पुलिस ने अटोरा मार्ग से वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया था और छह कारें बरामद की थीं। विजय शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के साथ मवाना पहुंचा और कार रिलीव कराकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed