फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विजीलेंस टीम ने मारा छापा, कई घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विजीलेंस टीम ने मारा छापा, कई घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 01 Jun 2018 02:39 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
विजीलेंस टीम ने मारा छापा, कई घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विद्युत चोरों को पकड़ा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र में विद्युत विभाग की विजीलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर कई विद्युत चोरों को पकड़ा एवं उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत विभाग के प्रवर्तन दल ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों एवं क्षेत्र के कई ग्रामों में विद्युत चोरी करते हुए मौके पर कई लोगों को पकड़ा एवं उनके खिलाफ थाना हस्तिनापुर में एफआईआर दर्ज कराई है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता एस के निर्भय ने बताया कि टीम ने कस्बे में छापेमारी कर कस्बा हस्तिनापुर में कुल 34 लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है जिन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन दल में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शमिल रहे।

अहिल्याबाई जयंती मनाई
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित डिफेंस कालोनी चौराहे के समीप देवी अहिल्याबाई होलकर की 293 वीं जयंती समारोह मनाया गया जिसमें आस पास की जनता ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक दिनेश खटीक ने अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई अच्छी शासक रही उनसे अच्छी तीरंदाजी कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने अपने राज्यों की सीमाओं के बाहर देशभर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों व मंदिरों का निर्माण कराया। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक उसी परंपरा का निवर्हन किया जिसमें उनके समकालीन पूना के न्यायाधीश रामशास्त्री थे। विधायक दिनेश खटीक ने महारानी अहिल्याबाई की विशाल भव्य मूर्ति हस्तिनापुर में स्थापित कराए जाने की बात कही। इससे समस्त पाल समाज व क्षेत्रवासी खुश हुए। पाल समाज कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्रपाल, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह, सचिव रामपाल सिंह, नैन सिंह, नरेंद्र, बीर सिंह, तजपुरा प्रधान सतीश आदि ने भी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। अरूण प्रधान, धर्मेंद्र, रविंद्र, भांदू, राजपाल, विनोद, विजयपाल, महिपाल सिंह, राजपाल, राजू, रामफल, सुभाष, सोमनाथ पपनेजा, नितिन, राजवीर, ब्रह्मपाल, मुनिंद्र, कटार सिंह, विनोद भाटी, राजीव चौधरी, चंपक साधू समेत हजारों क्षेत्रवासी शमिल रहे।
विज्ञापन


90 परिवारों ने किया विधान
- हस्तिनापुर में चल रहा है 40 दिवसीय शांतिनाथ विधान
हस्तिनापुर। प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय शांतिनाथ विधान में आज 18वें दिन बृहस्पतिवार को अनुष्ठान में 90 परिवारों ने भाग लिया। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेश चंद प्रमोद कुमार, सुबोध जैन, प्रवेश कुमार, नमन जैन, यश जैन, शौर्य जैन, विनोद जैन वालों को मिला। जिनका शांतिधारा में सहयोग उर्मिला जैन सहारनपुर की और से विजय कुमार जैन ने दिया। सुनीता दीदी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा है कि इस विधान में द्वितीय वलय में चार प्रकार की आरवधना व बारह भावनाओं का चिंतन किया गया है। बिना आराधना के भावना में विशुद्धि नहीं आ सकती है। इसलिए दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप ये चार आराधना अनित्य आदि बारह भावनाओं की वृद्धि में सहायक है। जल के बुलबुले के समान इस तन पर राग किया है। जो जलकर राख हो जाएगा। विधान में उपस्थित मंत्री प्रद्युमन कुमार जैन, नरेंद्र सिंह जैन, विजय कुमार जैन, महेंद्र कुुमार जैन, मदनलाल जैन, उज्जवल जैन, प्रमीत जैन, आकाश जैन, प्रदीप जैन, शांतिदेवी जैन, मती शीला जैन, उर्मिला जैन, सरला जैन, संतोष जैन आदि श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव पूर्वक जिनेंद्र भगवान की आराधना कर अपार पुण्य का संचय किया। कार्यक्रम में सहयोग क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजीत प्रसाद जैन सतेंद्र कुमार जैन, राजेंद्र जैन मवाना, राजीव जैन सहारनपुर, जितेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन, विजय कुमार जैन महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, उपप्रबंधक अशोक कुमार जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, मणिचंद जैन, कमल जैन, नवनीत जैन, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगों को लेकर डाक सेवकों ने दिया धरना
हस्तिनापुर। डाक सेवकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर कस्बे के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित डाकघर पर आज ब्लाक क्षेेत्र के ग्राम तारापुर महमूदपुर सिखेडा, मौड खुर्द फलावदा भैंसा, कौल, रहावती, गड़ीना के डाक कर्मचारियों विबंर, रमेश, चेतराम, आनंदपाल, योगेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवीण, नरेश, देवदत्त रणबीर राजकुमार, सोहनपाल सिंह रविकुमार शर्मा, रियहमल, प्रदीप, अनिल त्यागी, सतीष ताराचंद आदि डाककर्मियों ने डाकघर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। अपनी मांगों को पूरा कराए जाने के लिए ऑल इंडिया ग्रामीण डाकसेवा यूनियन के सचिव एसएस महादेवया ने बताया कि जीडीएस कमेटी की सकारात्मक सिफारिशों को लागू किया जाए। उनकी मांग है कि सार्वजनिक पदधारक का दर्जा जीडीएस को दिया जाए। शाखा डाकघरों में कार्य अवधि आठ घंटे की जाए। वेतन संरचना के अनुसार बदलाव किया जाए। चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। उधर मवाना में भी बैंकों की हड़ताल के चलते दिन भर व्यापारी व आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग एटीएम की लाइन में लगे रहे, परंतु एटीएम में भी पैसे न होने के कारण लोग इधर से उधर दूसरे एटीएम में चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed