{"_id":"5b0d897c4f1c1ba96e8b534c","slug":"15276138276-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे युवक को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे युवक को मिलेगा मुआवजा
Updated Tue, 29 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम देगा घायल को मुआवजा
मवाना। तीन दिन पहले हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आए युवक को विद्युत निगम द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। ईदगाह के पास ढ़िकौली निवासी संदीप की मेकेनिक की दुकान है। तीन दिन पहले काम करते हुए अचानक दुकान के ऊपर से गुजर रहा एचटी लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत बिजली विभाग व थाने पर की थी। इस मामले में युवक को मुआवजा दिए जाने को लेकर विभागीय जांच कराई जा रही है। एसडीओ योगेंद्र बजाज ने बताया कि युवक को दुर्घटना क्लेम देने के लिए विभाग की ओर से जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही युवक को मुआवजा दे दिया जायेगा।
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
मवाना। खुर्द मवाना के पास मंगलवार दोपहर एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। गंगानगर निवासी रमेश किसी काम से अपनी बाइक से मवाना आ रहा था। बताया गया है कि मवाना खुर्द पहुंचते ही सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक की टक्कर कार से हो गई। जिस कारण रमेश घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायल को स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। उपचार के बाद युवक बिना किसी कार्यवाही के वहां से लौट गया।