{"_id":"5b0335b94f1c1bd4408b6e18","slug":"15269370121-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के दुपटटे से लटकर छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के दुपटटे से लटकर छात्र ने लगाई फांसी
Updated Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से मामूली विवाद पर छात्र ने लगा ली फांसी
मेरठ। बड़ी बहन से लैपटॉप मांगने पर हुए विवाद में कक्षा छह के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस सनसनीखेज घटना से परिजन स्तब्ध रह गए। मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम या कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
थानाध्यक्ष भावनपुर आशुतोष कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति प्राइवेट जॉब करता है। परिवार में बड़ी बेटी और दो बेटों में एक करीब 12 वर्षीय बेटा कक्षा छह का छात्र था। सोमवार दोपहर वह स्कूल से लौटा था तो उसका बहन से लैपटॉप पर गेम खेलने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर गुस्से में आकर छोटा भाई कमरे में जाकर लेट गया था। शाम को दंपति काम से लौटा तो छोटे बेटे का शव पंखे से लटका मिलने पर कोहराम मच गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हसनपुर चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि पहले बताया गया कि छात्र का अपनी मां से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। एसओ ने बताया कि परिजनों ने विवाद का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। किसी तरह की कार्रवाई से भी इंकार कर दिया।
खास बातें:
लैपटॉप मांगने पर डांट दिया था बड़ी बहन ने, परिजनों का कार्रवाई से इंकार